Home » Blog » रामदाना की फसल पर लगा पणजाल कीट, काश्तकार परेशान

रामदाना की फसल पर लगा पणजाल कीट, काश्तकार परेशान

by anjita rana

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली विकास खंड के ग्राम पंचायत ईरानी, पाणा, झिझी में चैलाई (रामदाना) की फसल पर कीट लगने के कारण फसल बर्बाद हो गई है। जिससे काश्तकारों को काफी नुकसान हो गया है। काश्तकारों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से फसल का आंकलन कर काश्तकारों को नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य पाणा ईराणी विजय सिंह नेगी ने बताया कि चैलाई निजमूला घाटी के काश्तकारों की प्रमुख नगदी फसल में से है। यहां के काश्तकार इसकी पैदावार कर अपनी आजीविका चलाते है। यहां का प्रत्येक परिवार पांच से छह कुंतल तक इसकी पैदातवार करता है। लेकिन इस बार चैलाई की फसल पर कीट लगने के कारण सारी फसल नष्ट हो गई है जिससे काश्तकारों को काफी नुकसान हो गया है। उन्होंने कहा कि यहां के परिवार की आर्थिकी इसी खेती से जुड़ी हुई है। इसका बाजार भाव भी काश्तकारों को अच्छा मिल जाता है जिस कारण क्षेत्र के काश्तकार मेहनत का चैलाई की खेती करते है लेकिन इस बार पूरी फसल को कीट ने नष्ट कर दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से काश्तकारों को फसल का उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की है।