Home » Blog » संविधान दिवस पर डीजीपी दीपम सेठ ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप राष्ट्र की एकता, अखण्डता और दृढ़ संकल्प होकर कार्य करने की शपथ

संविधान दिवस पर डीजीपी दीपम सेठ ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप राष्ट्र की एकता, अखण्डता और दृढ़ संकल्प होकर कार्य करने की शपथ

by anjita rana
देहरादून : पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप राष्ट्र की एकता, अखण्डता और दृढ़ संकल्प होकर कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन / अभिसूचना एवं सुरक्षा एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक पी एण्ड एम / मुख्यालय विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक अनंत शंकर ताकवाले, पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय जनमेजय खंडूरी, पुलिस उप महानिरीक्षक पी एंड एम सेंथिल अब्दई कृष्ण राज. एस, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पी रेणुका देवी सहित पुलिस मुख्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।