Home » Blog » उत्तरकाशी : मोरी क्षेत्र में ओलों ने बर्बाद कर दिए सेब, भारी नुकसान, पेड़ों पर पत्ते तक नहीं बचे

उत्तरकाशी : मोरी क्षेत्र में ओलों ने बर्बाद कर दिए सेब, भारी नुकसान, पेड़ों पर पत्ते तक नहीं बचे

by anjita rana

मोरी: उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र में ओलावृष्टि ने सेब की बागवानी को पूरी तरह से बार्बाद कर दिया। इन दिनों सेब पर फल आने शुरू ही होते हैं। ऐसे समय में ओलों से सेब को नुकसान का खतरा रहता है। बागवानों को इसी बात का डर सताता रहता है कि कम से कम इस वक्त ओले नहीं पड़ें। जिस तरह से ओलावृष्टि हुई है। वह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। ओलों से सेब ही नहीं अन्य फसलों को भी पूरी तरह से तबाह कर दिया है। सेब के पेड़ों पर फल तो दूर की बात एक पत्ता तक नजर नहीं आ रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ओलावृष्टि कितनी भयंकर हुई होगी। बागवानों और किसानों ने सरकार ने मुआवजे की मांग की है। आसमानी आफत से उनकी पूरे साल की मेहनत को एक झटके में बर्बाद कर दिया। सेब पर किसान जीतोड़ मेहनत करते हैं। फसल तैयार होने से पहले उनकी मेहनत को ओलावृष्टि ने तबाह कर दिया।