Home » Blog » चमोली : भाजपा ने नकल विरोधी कानून के समर्थन में निकाली रैली, चलाया हस्ताक्षर अभियान

चमोली : भाजपा ने नकल विरोधी कानून के समर्थन में निकाली रैली, चलाया हस्ताक्षर अभियान

by anjita rana

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नकल विरोधी कानून के समर्थन में रैली निकाल कर हस्ताक्षर अभियान चलाया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने कहा यह कानून युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने वाला कानून है। भाजपा सरकार आमजन के साथ है। उन्होंने नकल विरोधी कानून लाने के लिए सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया। अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, भरत चैधरी, अमर सिंह, प्रदीप चैहान आदि मौजूद थे।