Home » Blog » नंदानगर के आपदा पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

नंदानगर के आपदा पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

by anjita rana

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के नीती-माणा घाटी के लोगों ने नंदानगर के आपदा पीड़ितों को राहत सामग्री प्रदान की। बताते चलें कि नंदानगर में भू-धंसाव के चलते अधिकांश लोग प्रभावित हुए है। इसके चलते नीती-माणा घाटी की 2020 में बनाई गई कोविड टीम ने प्रभावितों को कबंल, गद्दे तथा राशन सामग्री वितरित की। बताया कि इसमें 9 परिवार अनुसूचित जनजाति तथा एक परिवार सामान्य जाति का है। प्रभावितों के घरों में मलवा भरने से घर का सारा सामान दबा पड़ा है। इसी आधार पर टीम ने प्रभावितों को नंदानगर जाकर राहत सामग्री प्रदान की। उन्होंने प्रभावितों का हालचाल जानकर हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

इस दौरान पेड़वाले गुरूजी धनसिंह घरिया, बैशाख सिंह रावत गरपकी, धन सिंह बिष्ट, शेर सिंह परमार, प्रेम सिंह रावत, हरेंद्र सिंह राणा, बचन सिंह राणा, बचन सिंह डुंगरियाल तथा कागा गरपक के पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह राणा राहत वितरण कार्यक्रम में शामिल रहे।