Home » Blog » कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सरकार का पुतला दहन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सरकार का पुतला दहन

by anjita rana
 
कोटद्वार । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया है । इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा है कि भाजपा सरकार विभिन्न विभागों के घोटाले की जांच में लीपापोती कर रही है और आरोपियों को बचा रही है ।इस सम्बन्ध में उच्चतम न्यायालय ने एसआईटी जांच को लचर और सही नहीं मानते हुए सीबीआई जांच करने के आदेश दिए हैं किंतु इसके बावजूद भी राज्य की भाजपा सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है । जिससे स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार आरोपियों को बचा रही है । इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है । पुतला दहन में पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ चंद्र मोहन खर्कवाल, महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रावत, महिला जिला अध्यक्ष रश्मि पटवाल सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।