Home » Blog » चंद्रमा पर चंद्रयान-3 ने की सॉफ्ट लैडिंग, चांद पर लहराया तिरंगा

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 ने की सॉफ्ट लैडिंग, चांद पर लहराया तिरंगा

by anjita rana

श्रीहरिकोटा : Chandrayaan-3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर ली है. यह सफलता हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है. इसरो के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिकों की चार साल की मेहनत रंग ले लाई. अब पूरी दुनिया ही नहीं चांद भी भारत की मुठ्ठी में है. ISRO ने चांद पर परचम लहरा दिया है. भारत का नाम अब दुनिया के उन चार देशों में जुड़ गया है, जो सॉफ्ट लैंडिंग में एक्सपर्ट हैं. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के पीछे वैज्ञानिकों की मेहनत के साथ-साथ करीब 140 करोड़ लोगों की प्रार्थना भी काम कर गई.