Home » Blog » विहिप ने मंगलवार को मीट व बारबर की दुकान खुली रखने पर जताया रोष, सौंपा ज्ञापन

विहिप ने मंगलवार को मीट व बारबर की दुकान खुली रखने पर जताया रोष, सौंपा ज्ञापन

by anjita rana
 
कोटद्वार। कोटद्वार शहर में मंगलवार को मांस और बारबर की दुकान खुली रहने पर विहिप कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया है। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि शहर में मंगलवार को भी मांस और बारबर की दुकान खोली जा रही है। श्रम विभाग की ओर से मंगलवार को इन दुकानों को बंद रखने का आदेश हैं। इसके बाद भी ये दुकानें खुली रहती हैं। इससे हिंदू समाज को ठेस पहुंचती है। ज्ञापन में जिलाधिकारी से इस संबध में उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में विहिप जिलाध्यक्ष विपिन फूल, जिला सह मंत्री सचिन नेगी, नगर सह मंत्री सुमित नेगी, विक्रांत भंडारी और अंकुर अग्रवाल आदि थे।