Home » Blog » एडीएम रामजी शरण शर्मा ने सुनी चांदपुर खुर्द विकासनगर के ग्रामीणों की शिकायते एवं समस्याएं

एडीएम रामजी शरण शर्मा ने सुनी चांदपुर खुर्द विकासनगर के ग्रामीणों की शिकायते एवं समस्याएं

by anjita rana

देहरादून : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा ने आज ग्राम चांदपुर खुर्द विकासनगर में निरीक्षण किया चौपाल के माध्यम से स्थानीय लोगों की समस्या को सुना इस दौरान ग्राम वासियों द्वारा भूमि का सीमांकन गांव के अन्दर सडकों को अतिक्रमण मुक्त करने जंगल से सटी भूमि का सीमांकन करवाने ग्रामवासियों को भवन निर्माण हेतु खनन सामग्री निःशुल्क प्राप्त करने सिचांई पाइपलाईन सर्वे कराने ग्राम पचांयत विकास अधिकारी एवं लेखपाल हफ्पे में एक बार में बैठक कराने,विकलांगा पेंशन, वृद्धा अवस्था पेंशन, विधवा पेंशन हेतु आय का मानक 4000 से बढाने आदि शिकायतें ग्राम वासियों द्वारा अपर जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत की इसके अतिरिक्त, नलकूप की सिचांई लाईने बढाने, पंचायत भवन निर्माण पीने के पानी की सदस्यता, नहर मरमत्त सडक निर्माण विद्युत पोल लगवाने आदि शिकायतें रखी गयी जिस पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने प्राप्त हुए समस्याओं को सम्बन्धित विभागों को हस्तान्तरित करते हुए समस्याओं का समयबद्धता से निस्तारण के निर्देश दिए साथ ही शिकायतों के निस्तारण की सूचना सम्बन्धित को प्रेसित करने के निर्देश दिये।